भोलेनाथ के भक्त हंसराज रघुवंशी के घर गूंजेगी किलकारी, पत्नी कोमल की गोदभराई का VIDEO वायरल

  • 4 days ago
  • 156 views


मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने चंडीगढ़ में खास अंदाज में गोदभराई समारोह आयोजित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में कोमल पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि हंसराज अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। समारोह में भजन संध्या और धार्मिक माहौल भी देखने को मिला। हंसराज ने वीडियो शेयर करते हुए भोलेनाथ का आभार जताया और लिखा कि वह भगवान शिव के बहुत-बहुत आभारी हैं।

बताया गया है कि यह गोदभराई समारोह चंडीगढ़ में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुआ। हंसराज और कोमल की शादी 2023 में हुई थी और बाद में दोनों ने उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोबारा विवाह किया था।

जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी साझा की, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। अब फैंस को हंसराज के घर आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now