भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

  • 17 days ago
  • 1157 views


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बालाजी नगर स्थित चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक यह इमारत पहले से ही नगर निगम द्वारा खतरनाक घोषित की जा चुकी थी। घटना से कुछ घंटे पहले ही इमारत से तेज दरारों और टूटने की आवाजें आने लगी थीं। स्थानीय लोगों ने कई परिवारों को बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ निवासी और मरम्मत कार्य में लगे मजदूर अंदर ही फंस गए। रात करीब साढ़े 11 बजे इमारत का 'बी विंग' ढह गया।

हादसे के बाद एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वॉड, जेसीबी, फायर टेंडर और एंबुलेंस की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। एक घायल बच्चे सहित कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य की तलाश लगातार जारी है।

प्रशासन ने आसपास के जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक मलबे में फंसे सभी लोगों का पता नहीं चल जाता।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now