AR रहमान के बेटे AR अमीन की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाए गए; मामूली चोटें आईं

  • 7 days ago
  • 305 views


चेन्नई। मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान के बेटे और सिंगर AR अमीन की कार का चेन्नई में एक्सीडेंट हो गया। हादसा गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क के पास हुआ, जहां अमीन की कार की एक कैब से टक्कर हो गई। हादसे के बाद उन्हें और उनके दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। अमीन अपने दोस्त के साथ कोयंबटूर की ओर से गिंडी जा रहे थे, तभी एक Wagon-R कैब साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई और उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे में AR अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और वे घर लौट गए। वहीं कैब में सवार लोगों को भी चोटें आईं और उनका इलाज कराया गया।

घटना के बाद चेन्नई ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। फिलहाल AR अमीन की हालत ठीक बताई जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now