नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल तैयार की है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। रवि टम्टा ने HAPIDA SKYNeX नाम के सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप की सफल टेस्ट फ्लाइट की है।
रवि टम्टा अल्मोड़ा के कफलीखान गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी कंपनी Hapida Sky Private Limited के जरिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। यह व्हीकल इलेक्ट्रिक पावर पर आधारित है और इसे व्यक्तिगत हवाई परिवहन के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
टेस्ट फ्लाइट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह इनोवेशन तेजी से चर्चा में आ गया। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सड़क के रास्ते लंबी दूरी तय करने में काफी समय लगता है, वहां भविष्य में इस तरह की तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि HAPIDA SKYNeX अभी प्रोटोटाइप चरण में है और व्यावसायिक इस्तेमाल से पहले आगे की टेस्टिंग, सुरक्षा परीक्षण और जरूरी नियामकीय मंजूरियों की आवश्यकता होगी।
रवि टम्टा की इस उपलब्धि को उत्तराखंड के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रही तकनीकी प्रतिभा की मिसाल के तौर पर भी देखा जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर