48 घंटे बाद भी नहीं मिला चारू का सुराग, खुले नाले में बही मासूम की तलाश में काली नदी तक चला रेस्क्यू

  • 18 days ago
  • 303 views


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुले नाले में बह गई 11 वर्षीय छात्रा चारू कश्यप का 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। एनडीआरएफ, पीएसी फ्लड, नगर पालिका, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। तलाशी अभियान का दायरा अब नाले से आगे बढ़ाकर काली नदी तक कर दिया गया है, लेकिन अब तक मासूम का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को मूसलाधार बारिश के दौरान कक्षा चार की छात्रा चारू स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में जलभराव के कारण खुले नाले का अंदाजा नहीं लग सका और वह तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से नाले की सफाई कराई, कई पुलियों को तोड़कर तलाश की गई और काली नदी तक व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। शासन ने नगर पालिका के दो अवर अभियंताओं और दो सफाई निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जब तक चारू का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now