समाधान दिवस में डीएम के सख्त तेवर, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  • 4h ago
  • 47 views


हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक ही शिकायत बार-बार सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में सिकंदराराऊ में 105 में से 4, हाथरस में 38 में से 5, सादाबाद में 39 में से 4 तथा सासनी में 16 में से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रशासन ने शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान का भी भरोसा दिलाया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now