कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मैनपुरी पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। भोगांव थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने वर्ष 2019 के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी बुध सागर उर्फ शैतान सिंह को दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र से दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पहले उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। फरारी के दौरान उसने अपने परिवार और रिश्तेदारों से भी कोई संपर्क नहीं रखा, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।
सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी को मैनपुरी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मैनपुरी पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। भोगांव थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने वर्ष 2019 के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी बुध सागर उर्फ शैतान सिंह को दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पहले उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। फरारी के दौरान उसने अपने परिवार और रिश्तेदारों से भी कोई संपर्क नहीं रखा, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को मैनपुरी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!