आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में घिरे गायक मासूम शर्मा, देहरादून पुलिस से मांगा समय

  • 68 days ago
  • 224 views


मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था।

गायक ने पुलिस से संपर्क कर व्यस्तता का हवाला देते हुए 10 मई तक का समय मांगा है और इसके बाद पेश होने की बात कही है।

यह मामला 11 अप्रैल का है, जब कॉलेज में छात्रसंघ समारोह के दौरान मंच से अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर विरोध हुआ था। इस संबंध में डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं और बच्चों के सामने अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार, गायक ने 10 मई के बाद पुलिस के समक्ष पेश होने का आश्वासन दिया है। 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now