मैनपुरी के ओछा थाना क्षेत्र के ज्योति कस्बे में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अराजक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। घटना के दौरान उपद्रवियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
पथराव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
फिलहाल कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।