Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के बद्रीनाथ पहुंचने पर हेलीपैड पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी भी दी।

मंदिर में दर्शन के बाद राज्यपाल ने कहा कि भगवान तक पहुंचने के लिए लंबी पूजा नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा और भावनाओं की आवश्यकता होती है। उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। बद्रीनाथ दौरे के बाद वह औली पहुंचे, जहां उन्होंने थराली आपदा और माणा हिमस्खलन के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया।

Previous News

महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा में बवाल, पथराव के बीच अंबेडकर प्रतिमा को बनाया निशाना

Next News

बंगाल में BJP सरकार बनने की खुशी में नियामतपुर में बंटी झालमुड़ी और लड्डू