Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मंगला क्रिकेट अकादमी ने 37 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, प्रेम सिंह बने मैन ऑफ द मैच

मथुरा में बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल और मंगला क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में मंगला क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 रन से जीत दर्ज की। मंगला क्रिकेट अकादमी की टीम की कमान कप्तान कन्हैया ठाकुर ने संभाली, जबकि बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल की कप्तानी दीपक ठाकुर ने की।

मुकाबले के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके तथा रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके कोच श्रीदीप मंगला रहे। टॉस बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन ठाकुर रामजीलाल द्वारा कराया गया, जिसे जीतकर मंगला क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

टॉस के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा और उप-प्रधानाचार्य सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। मैच में मंगला क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर 37 रन की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेम सिंह को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। वहीं ध्रुव कुमार को “बेस्ट बॉलर” और निशांत कुमार को “बेस्ट बैट्समैन” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैच के समापन पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन, एकता और संघर्ष की सीख भी देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Previous News

झगड़े के बाद मायके गई पत्नी, घर में चारपाई पर मिला पति का शव

Next News

महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा में बवाल, पथराव के बीच अंबेडकर प्रतिमा को बनाया निशाना