Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कालपी सड़क हादसे के पीड़ित परिवार के लिए उठी मदद की मांग

ललितपुर में अयोध्या धाम से दर्शन कर लौट रहे महरौनी के एक ही परिवार के नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार की सहायता की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को ब्राह्मण महामंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद और मेधावी छात्रा को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।

बताया गया कि 4 मई को जालौन के कालपी थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक अज्ञात डंपर ने टवेरा वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में महरौनी निवासी बृजभूषण तिवारी, स्वामी प्रसाद, मनोज, कृष्णकांत, शशिकांत, अंशुल, दीपक, उमेश और देशराज की मौत हो गई थी।

महामंडल पदाधिकारियों ने बताया कि मृतक बृजभूषण तिवारी की पुत्री वैष्णवी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप किया है। संगठन ने मांग की है कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, वैष्णवी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए और परिवार की दिव्यांग बच्ची के लिए विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Previous News

बुलंदशहर पुलिस का सराहनीय काम, 9 घंटे में ढूंढ निकाले दो लापता मासूम

Next News

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने ली शपथ