Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत पांच मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “9 मई 2026 का दिन इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह दिन आशा, गरिमा और सुशासन के नए अध्याय का प्रतीक बनेगा।” पीएम मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताया और कार्यक्रम की झलकियां भी साझा कीं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार बंगाल के विकास, शिक्षा, संस्कृति और सुशासन को नई दिशा देने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के पुनर्निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी अब उनकी सरकार के कंधों पर है।

Previous News

कालपी सड़क हादसे के पीड़ित परिवार के लिए उठी मदद की मांग

Next News

हाथरस में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी