Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बुलंदशहर पुलिस का सराहनीय काम, 9 घंटे में ढूंढ निकाले दो लापता मासूम

बुलंदशहर नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 9 घंटे के भीतर दो लापता मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार दोपहर 9 वर्षीय दिव्यांश और 7 वर्षीय निशांत अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद परिवार में हाहाकार मच गया।

सूचना मिलते ही बुलंदशहर नगर पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लगातार तलाश में जुट गई। पुलिस की मेहनत और सक्रियता के चलते दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज लिया गया।

बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और बुलंदशहर नगर पुलिस का आभार जताया।

Previous News

महोबा में दिनदहाड़े चोरी, 14 साल के किशोर ने उड़ाए 20 हजार रुपए

Next News

कालपी सड़क हादसे के पीड़ित परिवार के लिए उठी मदद की मांग