महोबा के श्रीनगर थाना कस्बा क्षेत्र के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान में बैठे एक व्यक्ति की जेब से 14 वर्षीय किशोर ने हाथ की सफाई दिखाते हुए 20 हजार रुपए पार कर दिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वायरल वीडियो में आरोपी किशोर पैसे लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी करीब 100 मीटर दूर खड़ी बाइक पर अपने साथियों के साथ फरार हो गया।
चोरी में इस्तेमाल हुई होंडा शाइन बाइक का नंबर MP16ZA0912 सामने आया है। पीड़ित ग्राम चितैया निवासी प्रताप सिंह यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस बाइक नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।