Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी से लौट रही स्कार्पियो गड्ढे में पलटी, छह युवक घायल

शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब देर रात घर लौट रही युवकों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। घटना थाना मांट क्षेत्र के पानीगांव रोड पर राधारानी कट के समीप की है।

जानकारी के मुताबिक, थाना राया क्षेत्र के गांव नगला चेता निवासी छह युवक मांट क्षेत्र के गांव डांगौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से वापस लौटते समय मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे उनकी स्कॉर्पियो पानीगांव रोड पर राधारानी कट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोकेश (21), कान्हा (17), अजय (25), भूपेंद्र (23), विपिन (30) और पवन (25) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पीआरवी 8420 और थाना मांट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को चोटें आई हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

गोविंदनगर पुलिस ने खोली नशे के काले कारोबार की पोल! महिला गिरफ्तार, 3 साथी फरार

Next News

टाउनशिप में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! नाबालिग किशोरी को ले जाने के आरोप में युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल