Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोविंदनगर पुलिस ने खोली नशे के काले कारोबार की पोल! महिला गिरफ्तार, 3 साथी फरार

धर्मनगरी मथुरा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गोविन्दनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, 24 नवंबर 2026 को थाना गोविन्दनगर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गऊघाट कच्चे रास्ते पर नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वृन्दावन गेट चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान नगमा पत्नी अन्सार, निवासी नई मस्जिद राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविन्दनगर, मथुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 301 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, 30 ग्राम स्मैक और 1 लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुकदमे में अन्सार, चांद और अलीम उर्फ रोहित को भी नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है कि आखिर नशे का यह कारोबार किन लोगों के जरिए संचालित किया जा रहा था।

Previous News

गोवर्धन पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे

Next News

शादी से लौट रही स्कार्पियो गड्ढे में पलटी, छह युवक घायल