मथुरा के टाउनशिप इलाके में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक को नाबालिग किशोरी को अपने साथ ले जाते हुए परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी के मामा और भाई ने युवक की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि थाना चौकी बाद क्षेत्र के टाउनशिप इलाके में युवक को किशोरी के साथ देखकर परिजनों ने उसे रोक लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
मामले को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के खिलाफ थाना एत्मादपुर में पहले से ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।