Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 18 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही शुरू हुआ शीतकालीन प्रवास, पाण्डुकेश्वर पहुंचीं भगवान उद्धव-कुबेर जी की देव डोलियां

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद होने के बाद भगवान उद्धव जी और खजांची कुबेर जी की देव डोलियां शीतकालीन प्रवास के लिए पाण्डुकेश्वर पहुंच गईं। 17 नवंबर की सुबह बदरीनाथ धाम से रवाना हुई देव डोलियों का चमोली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के साथ योगध्यान बद्री मंदिर में स्वागत किया गया।

आगामी छह माह तक योगध्यान बद्री मंदिर में भगवान उद्धव जी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। वहीं 18 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी और भगवान गरुड़ जी की डोली ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर पहुंचेगी।

इसके साथ ही जनपद चमोली में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। अब श्रद्धालु शीतकाल में भी भगवान बद्री विशाल के शीतकालीन पूजा स्थलों पर पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे।

Previous News

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन, CM धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Next News

हाईपावर कमेटी की 22वीं बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर मंथन