Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 18 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन, CM धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 नवंबर 2026 को चमोली जनपद के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और मातृशक्ति के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी रोड-शो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Previous News

वृंदावन में पुलिस का एक्शन, जादौन पार्किंग से पंजाब का युवक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

Next News

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही शुरू हुआ शीतकालीन प्रवास, पाण्डुकेश्वर पहुंचीं भगवान उद्धव-कुबेर जी की देव डोलियां