सर्दियों की शुरुआत के साथ ही श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी नई शीतकालीन समय-सारणी 11 नवंबर 2026 से लागू होगी। परंपरा के अनुसार दीपावली के बाद ठाकुर जी की सेवा और दर्शन के समय में बदलाव किया जाता है।
कार्यवाहक प्रबंधक उमेश सारस्वत के अनुसार, अब श्रद्धालु सुबह 8 बजे से ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 8:10 बजे श्रृंगार आरती होगी, जबकि दोपहर 1:25 बजे राजभोग आरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
शाम को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन दोबारा 4 बजे से शुरू होंगे। रात 8:55 बजे शयन भोग आरती होगी और रात 9 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
सुबह 8:00 बजे – मंदिर के पट खुलेंगे
सुबह 8:10 बजे – श्रृंगार आरती
दोपहर 1:25 बजे – राजभोग आरती
दोपहर 1:30 बजे – मंदिर के पट बंद
शाम 4:00 बजे – दोबारा दर्शन शुरू
रात 8:55 बजे – शयन भोग आरती
रात 9:00 बजे – मंदिर के पट बंद
ऐसे में अगर आप भी वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो मंदिर पहुंचने से पहले नई समय-सारणी जरूर ध्यान में रखें, ताकि आपको दर्शन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।