Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 09 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में फर्जी ED अधिकारी गिरफ्तार, लोगों से ठगी का आरोप; आईडी कार्ड और फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद

मथुरा में खुद को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने और ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन शर्मा के रूप में हुई है, जो कस्बा फरह का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी खुद को ED अधिकारी बताकर प्रचार करता था। थाना रिफाइनरी पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से ED अधिकारी का आईडी कार्ड, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और कई बैंक कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन शर्मा पर खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर कई लोगों से ठगी करने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ED अधिकारी का आईडी कार्ड, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो आधार कार्ड, कई एटीएम और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना रिफाइनरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि अब इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने फर्जी अधिकारी बनकर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। विवेचना के दौरान सीडीआर, लोकेशन और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद ली जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Previous News

बलदेव पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 17,300 रुपये नकद बरामद

Next News

बांके बिहारी मंदिर में कल से बदलेगा दर्शन का समय, जानिए नई शीतकालीन समय-सारणी