मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी ग्राम हथौड़ा में हरिओम के खेत के पास कच्ची सड़क पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 17 हजार 300 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक पुराना सफेद गमछा बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
थाना बलदेव पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 8 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे ग्राम हथौड़ा में की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार, प्रेमचंद, सुखबीर सिंह, जितेंद्र और पूरन के रूप में हुई है। सभी आरोपी थाना बलदेव क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए की फड़ से कुल 17 हजार 300 रुपये, 52 ताश के पत्ते और एक पुराना सफेद गमछा बरामद किया है। इस मामले में थाना बलदेव पर मुकदमा संख्या 380/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना बलदेव पुलिस की टीम शामिल रही।