Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 09 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चौकी अखाड़ा पर गिरिराज महाराज को लगा छप्पन भोग, गूंजे जयकारे

दीपावली के पावन पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की परंपरा पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई गई। इसी क्रम में मथुरा के चौकी अखाड़ा पर सोमवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक नानू और संगम चतुर्वेदी के नेतृत्व में गिरिराज महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस धार्मिक आयोजन में चतुर्वेदी समाज के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गिरिराज महाराज के जयकारे लगाए।

मथुरा के चौकी अखाड़ा पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सबसे पहले गिरिराज महाराज का विधिवत महाभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल में सराबोर नजर आया। चतुर्वेदी समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और गिरिराज महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक नानू और संगम चतुर्वेदी ने बताया कि चौकी अखाड़ा पर हर वर्ष अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह धार्मिक परंपरा समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सेवा आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगी।

Previous News

मथुरा में शातिर नकबजन गिरफ्तार, 22 लाख का चोरी का माल बरामद, 459 ग्राम नशीला पदार्थ भी मिला

Next News

बलदेव पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 17,300 रुपये नकद बरामद