Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
केआर डिग्री कॉलेज विवाद: प्राचार्य बोले—छात्रों का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित

मथुरा के किशोरी रमण डिग्री कॉलेज में हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर अब प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित था और कुछ लोगों द्वारा विद्यार्थियों को गुमराह किया जा रहा है।

प्राचार्य ने बताया कि प्रदर्शन के बाद छात्रों से उनकी बातचीत हुई, जिसमें छात्र कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में 100 प्रतिशत व्यवस्थाएं परफेक्ट नहीं होतीं, लेकिन जो भी कमियां हैं, उन्हें लगातार सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि कॉलेज में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाई-फाई की व्यवस्था की जा रही है और गर्मी के मौसम को देखते हुए 50 किलोवाट का जनरेटर भी मंगाया गया है, ताकि बिजली की समस्या होने पर पढ़ाई प्रभावित न हो।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Previous News

ट्रैफिक नियम सख्त: साल में 5 बार उल्लंघन पर DL सस्पेंड, 45 दिन में निपटाना होगा चालान

Next News

मथुरा में ‘वशीकरण गैंग’ का आतंक! 12 दिन में 6 महिलाओं से ठगी, दहशत में धौली प्याऊ इलाका