Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ट्रैफिक नियम सख्त: साल में 5 बार उल्लंघन पर DL सस्पेंड, 45 दिन में निपटाना होगा चालान

दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब ट्रैफिक चालान को नजरअंदाज करना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। नए नियमों के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगर कोई वाहन चालक एक साल में 5 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सस्पेंड किया जा सकता है। इसके अलावा, जारी किए गए चालान का निपटारा 45 दिनों के भीतर करना जरूरी होगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

नए प्रावधानों के अनुसार, समय पर चालान का भुगतान या निपटारा न करने पर वाहन की आरसी (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी जाएंगी। वहीं, यदि चालक तय समय सीमा में चालान को चुनौती नहीं देता है, तो उसे स्वतः स्वीकार मान लिया जाएगा।

सरकार ने वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए चालान के खिलाफ पहले ऑनलाइन चुनौती देने का विकल्प भी दिया है। यदि मामला ऑनलाइन हल नहीं होता, तभी उसे कोर्ट में ले जाया जा सकेगा।

सरकार का कहना है कि इन नए नियमों से ट्रैफिक सिस्टम अधिक जवाबदेह बनेगा और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे नियमों का पालन करें और समय पर चालान का निपटारा करें।

Previous News

पैरोल पर आए बदमाश ने महिला से की लूट पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे

Next News

केआर डिग्री कॉलेज विवाद: प्राचार्य बोले—छात्रों का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित