Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में ‘वशीकरण गैंग’ का आतंक! 12 दिन में 6 महिलाओं से ठगी, दहशत में धौली प्याऊ इलाका

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित धौली प्याऊ इलाके में ठगी की लगातार घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई महिलाएं अब घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। बीते 12 दिनों में एक जैसी वारदातों में करीब 6 महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं

जानकारी के अनुसार, ठग पहले महिलाओं को बातों में उलझाते हैं और फिर कथित तौर पर ‘वशीकरण’ कर उनके कानों के कुंडल उतरवा लेते हैं। इसके बाद पीड़ित महिला को किसी सुनसान स्थान, जैसे रेलवे स्टेशन या हाईवे के पास छोड़कर फरार हो जाते हैं।

पहली घटना 25 अप्रैल को तिवारी बाड़ा निवासी एक महिला के साथ हुई, जो दही लेने बाजार गई थीं। इसके बाद इसी तरह की घटनाएं मालीपाड़ा, चुंगी गली और अन्य इलाकों में सामने आईं। ताजा मामला सब्जी लेने गई एक महिला के साथ हुआ, जिसे बहला-फुसलाकर कुंडल उतरवा लिए गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वारदातों के पीछे बाहरी लोगों का हाथ हो सकता है। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि हाल ही में इलाके में खुले कबाड़ गोदाम से जुड़े संदिग्ध लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

कई घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर इस गिरोह को पकड़ने की मांग की है।

Previous News

केआर डिग्री कॉलेज विवाद: प्राचार्य बोले—छात्रों का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित

Next News

विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ - तमिलनाडु में TVK की सरकार