Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरदोई में मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 7 वर्षीय मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मेहनूर उर्फ शहनूर को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में करीब 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

बुधवार तड़के करीब 3 बजे मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ इलाके में पुलिस और सर्विलांस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी को सीने में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी कंधे में गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 1 मई को उर्स मेले से 7 वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी और शव को खेत में दबा दिया था। इसके बाद उसने फिरौती मांगकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। इस कार्रवाई के बाद इलाके में राहत की भावना है, वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Previous News

केडी हॉस्पिटल में मुख कैंसर जांच शिविर शुरू, पहले दिन 50+ मरीजों की स्क्रीनिंग

Next News

आगरा में जंगली जानवर का आतंक: तीन महिलाएं घायल, गांव में दहशत