Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में जंगली जानवर का आतंक: तीन महिलाएं घायल, गांव में दहशत

आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र के रिछुआ गांव में जंगली जानवर के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा घटना में जंगली जानवर ने तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर जानवर ने एक गाय के बछड़े को भी अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में डर और बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में कई तेंदुए घूम रहे हैं, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी कई हमले हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

मामले की सूचना मिलते ही थाना जगनेर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Previous News

हरदोई में मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर

Next News

पैरोल पर आए बदमाश ने महिला से की लूट पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे