मथुरा में बाबा खाटू श्याम की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। चंदा ग्रीन सोसाइटी में श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की ओर से भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा श्याम के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए और पूरा परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
वीओ: तस्वीरें मथुरा की चंदा ग्रीन सोसाइटी की हैं, जहां बाबा खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित भव्य कीर्तन का शुभारंभ चिराग अग्रवाल ने सपरिवार बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में हरियाणा से पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका परविंदर पलक ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। उनके भजन ‘खाटू धाम की माटी म्हारे रास आ गई’ और ‘बाबा दे दो अपने दरबार का एक कोना’ पर श्याम प्रेमी भाव-विभोर होकर झूमने लगे।
वहीं, आगरा से आए भजन गायक अंकित लवानिया ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों के दौरान भक्त बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
श्याम कीर्तन में चंदा ग्रीन सोसाइटी के बड़ी संख्या में परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। बाबा श्याम के प्रति आस्था और भक्ति से परिपूर्ण यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।