Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 22 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने जमकर लगाए ठुमके, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

नवरात्रि का पर्व भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन महिलाओं में डांडिया का उत्साह अब भी बरकरार है। इसी उत्साह के बीच मथुरा के धौली प्याऊ स्थित मयूर विहार के एक स्थानीय होटल में डी स्क्वायर इवेंट के बैनर तले भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला और रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

बुधवार देर शाम आयोजित इस डांडिया महोत्सव में दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न खेलों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान हाउजी गेम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद हाथों में डांडिया की छड़ियां लेकर महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया।

वहीं, मंच पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और मनोरंजन का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि डी स्क्वायर इवेंट के बैनर तले यह दूसरा डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आपसी मेल-मिलाप और त्योहारों की खुशियों को साझा कर सकें।

डांडिया महोत्सव में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Previous News

राया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Next News

मथुरा में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु