Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शिव मंदिर में पूजा करते समय गिरी बिजली, 40 वर्षीय महेश चंद्र की मौत से गांव में मातम

हाथरस के मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे 40 वर्षीय महेश चंद्र दीक्षित आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मथुरा के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी महेश चंद्र दीक्षित पुत्र बेनीराम सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मंदिर परिसर में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मंदिर का घंटा सहित अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महेश चंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा रेफर कर दिया गया। मथुरा के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

महेश चंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूजा करने पहुंचे ग्रामीण की अचानक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Previous News

हाथरस में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर में घुसी स्विफ्ट डिजायर; बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर

Next News

आचार्य छबीले बल्लभ लाल गोस्वामी महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन