Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर में घुसी स्विफ्ट डिजायर; बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर

हाथरस के सिकंदराराऊ में एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरदला पुल के पास धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार जा घुसी। हादसे में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे धान से लदा ट्रैक्टर एटा की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में लालाराम (70), चालक अविनेन्द्र (31) और आशीष (30) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अविनेन्द्र और आशीष को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बुजुर्ग की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Previous News

अलीगढ़-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस-कंटेनर की भिड़ंत में 15 घायल

Next News

शिव मंदिर में पूजा करते समय गिरी बिजली, 40 वर्षीय महेश चंद्र की मौत से गांव में मातम