Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जमुनापार पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

मथुरा के थाना जमुनापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।


थाना जमुनापार पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजा महेंद्र सिंह पार्क से नगला कोल्हू के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब 30 वर्षीय अंकुर पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से थाना जलेसर, जनपद एटा का रहने वाला है और वर्तमान में थाना जमुनापार क्षेत्र के सुखदेवपुर में रह रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में मु0अ0सं0 385/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना जलेसर, जनपद एटा में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।

बरामदगी:
 01 अवैध तमंचा .315 बोर
 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी का स्थान:
राजा महेंद्र सिंह पार्क से नगला कोल्हू के पास, थाना जमुनापार, मथुरा

पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार

  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह

  3. कांस्टेबल 584 लाल सिंह

  4. कांस्टेबल 701 वाजिद अली

Previous News

जमुनापार पुलिस ने 583 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

Next News

जमुनापार पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 9 मुकदमों का आपराधिक इतिहास