मथुरा के थाना जमुनापार पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 583 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तिवारीपुरम यमुना रेलवे पुल के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
थाना जमुनापार पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर पुलिस टीम तिवारीपुरम यमुना रेलवे पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 583 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय संजय पुत्र हरिद्वारी लाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में थाना जमुनापार क्षेत्र के सुखदेवपुर में किराए के मकान में रह रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में मु0अ0सं0 386/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना जमुनापार में चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।