Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जमुनापार पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 9 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

मथुरा के थाना जमुनापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।


थाना जमुनापार पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान श्री हरिधाम कॉलोनी, पानीगांव के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब 23 वर्षीय सरजू उर्फ सज्जू पुत्र ज्ञानपाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से किशनपुर भम्मू नगला का रहने वाला है और वर्तमान में रोशन बिहार कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, थाना जमुनापार क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में मु0अ0सं0 387/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना जमुनापार, बलदेव, हाईवे, कोतवाली, राया और महावन समेत विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और विद्युत अधिनियम से संबंधित कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी:
 01 अवैध तमंचा .315 बोर
 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी का स्थान:
श्री हरिधाम कॉलोनी के पास, पानीगांव, थाना जमुनापार, मथुरा

पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार

  2. उपनिरीक्षक विजय गोस्वामी

  3. कांस्टेबल 737 इरशाद अली

  4. कांस्टेबल 648 आकाश सागर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

जमुनापार पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Next News

जमुनापार पुलिस ने 22 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार