Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

ज्वाली पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत छत्र पंचायत में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव सोमवार को जंगल स्थित एक कुएं से बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवक के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी और अपने स्तर पर भी उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्थित कुएं में युवक का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका मानकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली।

Previous News

इलाकों पर कब्जे और जबरन नेग वसूली का आरोप, किन्नर समाज के दो गुटों का विवाद पहुंचा एसएसपी कार्यालय

Next News

कांग्रेस ने ज्वाली में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प, चंद्र कुमार बोले- विकास और जनकल्याण कांग्रेस की देन