Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांग्रेस ने ज्वाली में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प, चंद्र कुमार बोले- विकास और जनकल्याण कांग्रेस की देन

ज्वाली में कांग्रेस की ओर से संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। शिवा पैलेस ज्वाली में हुई बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने की, जबकि कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में ज्वाली ब्लॉक के विभिन्न जोनों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सतपाल रायजादा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी, राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी और पेपर लीक जैसे मामलों के जरिए लोगों की भावनाओं और युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भाजपा को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

वहीं, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि आजादी के बाद देश में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत कांग्रेस की सरकारों के दौरान हुई। उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान को बदलने की साजिश करने का आरोप लगाया।

चंद्र कुमार ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की बुनियाद है और इसे किसी भी सूरत में कमजोर या बदलने नहीं दिया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।

Previous News

चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Next News

पन्ती पम्प हाउस चोरी का थराली पुलिस ने किया खुलासा, CCTV और मुखबिर तंत्र से तीन आरोपी को किया गया गिरफ्तार