Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नकबजनी-चोरी के मामले में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, घी-सिगरेट समेत चोरी का सामान और औजार बरामद

मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में नकबजनी और चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना छाता पुलिस टीम ने चोरी के अभियोग में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्दौरी निवासी भगवान सिंह (19 वर्ष) और मोनू (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे ग्राम दौताना से चन्दौरी की तरफ जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में 1 किलो और 500 ग्राम के दो डिब्बे घी (कृष्णा एगमार्क स्पेशल ग्रेड), Marlboro Advance Compact सिगरेट की दो डिब्बियां, बीड़ी का एक बंडल, 502 पताका चाय का पैकेट शामिल है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया एक सब्बल और एक प्लास भी पुलिस ने बरामद किया है।

दोनों आरोपी थाना छाता में दर्ज मु0अ0सं0 450/2026, धारा 305(1)/331(4) बीएनएस के मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अंशुमान सिंह विश्नोई समेत थाना छाता पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।

Previous News

नौकरी बदलने से नाराज दबंगों ने पार्किंगकर्मी को पीटा, नाक-आंख और पैर में गंभीर चोट

Next News

2 माह के बच्चे को लेकर ट्रेन से जाने की फिराक में महिला गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद