Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नौकरी बदलने से नाराज दबंगों ने पार्किंगकर्मी को पीटा, नाक-आंख और पैर में गंभीर चोट

वृंदावन में प्रेम मंदिर के समीप पार्किंग स्टैंड पर काम करने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भरतपुर निवासी गौरव पुत्र योगेश ने आरोप लगाया है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, वह पहले प्रेम मंदिर के पास जगदीश की बैग स्टैंड की दुकान पर काम करता था,

लेकिन कुछ दिन पहले नौकरी छोड़कर पास के दूसरे पार्किंग स्टैंड पर काम शुरू कर दिया था। आरोप है कि नौकरी बदलने से नाराज होकर जगदीश ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर गौरव के साथ मारपीट की।

हमले में गौरव की नाक, आंख और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक ने वृंदावन कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Previous News

श्री बाल रामलीला कमेटी का कार्ड विमोचन, 22 अक्टूबर को मुकुट पूजन और 30 को निकलेगी भव्य श्रीराम बारात

Next News

नकबजनी-चोरी के मामले में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, घी-सिगरेट समेत चोरी का सामान और औजार बरामद