Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्री बाल रामलीला कमेटी का कार्ड विमोचन, 22 अक्टूबर को मुकुट पूजन और 30 को निकलेगी भव्य श्रीराम बारात

धर्मनगरी मथुरा में रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को श्री बाल रामलीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला महोत्सव के कार्ड का विमोचन किया गया। इस वर्ष कमेटी अपनी स्थापना के 127 वर्ष पूरे करने जा रही है, जिसके चलते रामलीला महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 22 अक्टूबर को सुबह मुकुट पूजन के साथ होगा। इसी दिन शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 23 अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा।

वहीं 30 अक्टूबर को मथुरा में भव्य श्रीराम बारात निकाली जाएगी। श्रीराम बारात में विभिन्न झांकियां और प्रसिद्ध बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रामलीला का आयोजन गोविंद नगर स्थित श्रीराम वाटिका, कुसुम वाटिका के पास किया जाएगा।

कमेटी के सभापति विशन दयाल सर्राफ और प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि श्री बाल रामलीला कमेटी वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य कर रही है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और जीवन मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने 30 अक्टूबर को निकलने वाली श्रीराम बारात में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। कार्ड विमोचन के दौरान कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, संजय शर्मा सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर Honda City में लगी आग

Next News

नौकरी बदलने से नाराज दबंगों ने पार्किंगकर्मी को पीटा, नाक-आंख और पैर में गंभीर चोट