Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस ने चोरी की पानी की मोटर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से क्राम्पटन कंपनी की चोरी की एक पानी की मोटर बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:04 बजे गौग्राम के पास कच्ची रेलवे लाइन के किनारे, केशवधाम चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने आरोपी गजेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार (करीब 26 वर्ष), निवासी नगला मेवाती धन्नापुर, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से चोरी की क्राम्पटन कंपनी की एक पानी की मोटर बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 667/2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक सनोज कुमार शर्मा, कांस्टेबल आकाश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

Previous News

वृंदावन में छिनैती का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और ₹11,500 बरामद

Next News

छेड़छाड़ का केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता की मां को धमकी का आरोप