Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में छिनैती का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और ₹11,500 बरामद

मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने छिनैती के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने गए सामान को बेचकर मिले हिस्से के बचे ₹11,500, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 5:22 बजे सौभरी वन पार्किंग के पास नलकूप से करीब 20 कदम दूर दीवार के पास से आरोपी दीपक पुत्र सूरज (करीब 30 वर्ष), निवासी बौदला देहतोरा मोड़, सारदा बिहार, थाना जगदीशपुरा, आगरा को गिरफ्तार किया गया।

मामला 30 जुलाई 2026 का है। वादी की शिकायत पर थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 507/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने वादी के गले से करीब 20-22 ग्राम की सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली थी और मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस जांच में आरोपी दीपक का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और अवैध तमंचा-कारतूस मिलने पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट/छिनैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सिकंदरा, न्यू आगरा और हरीपर्वत के मामले शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना वृंदावन प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक शुभांशु यादव, उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous News

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

वृंदावन पुलिस ने चोरी की पानी की मोटर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार