Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति अभियान के तहत फरह पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मथुरा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत थाना फरह मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि बस, रास्ते अथवा सार्वजनिक स्थान पर मनचलों और शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 महिला पावर लाइन पर सूचना दें अथवा नजदीकी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएं।

अभियान के दौरान WhatsApp, Facebook, Instagram और Twitter/X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous News

मिशन शक्ति अभियान के तहत बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक