Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति अभियान के तहत बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मथुरा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत थाना बलदेव मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि बस, रास्ते अथवा सार्वजनिक स्थान पर मनचलों और शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 महिला पावर लाइन पर सूचना दें या नजदीकी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएं।

अभियान के दौरान WhatsApp, Facebook, Instagram और Twitter/X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर स्वयं नियमों का पालन करने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous News

मिशन शक्ति अभियान: गोविंद नगर पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति अभियान के तहत फरह पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक