Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति अभियान: गोविंद नगर पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मथुरा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत थाना गोविंद नगर मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि बस, रास्ते या किसी सार्वजनिक स्थान पर मनचलों द्वारा छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर डरने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल 1090 महिला पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क कर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस ने WhatsApp, Facebook, Instagram और Twitter/X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की भी अपील की। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना डरे तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की।

Previous News

मिशन शक्ति अभियान के तहत छाता पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति अभियान के तहत बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक