Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति अभियान के तहत छाता पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मथुरा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत थाना छाता मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़खानी या उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लें और 1090 महिला पावर लाइन या नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram और Twitter/X का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous News

थाना जैत पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Next News

मिशन शक्ति अभियान: गोविंद नगर पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक