Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति

कोसीकलां। विधान परिषद स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा की बैठक अग्रसेन नगर में आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए छाता, कोसीकलां और चौमुहां में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर क्षेत्र के कुल 1427 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

बैठक में मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और निर्वाचन से जुड़े दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निर्धारित समय में निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

बैठक में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, तरुण सेठ, सीमा रानी, तुलसी पांडेय, रघुवर सिंह तोमर, सतीश वाल्मीकि, टिंकू अग्रवाल, लवली वर्मा, राजेंद्र सविता, अनिल भातू, जवाहर सिंह रावत और मेतुल पांडेय सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

41वें विशाल मां भगवती जागरण की पत्रिका का भव्य विमोचन, देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

Next News

श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां ने किया रामलीला कैलेंडर का भव्य विमोचन