Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
41वें विशाल मां भगवती जागरण की पत्रिका का भव्य विमोचन, देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

कोसीकलां। श्री रामनगर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 41वें विशाल मां भगवती जागरण की कार्यक्रम पत्रिका का भव्य विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय के निज निवास पर किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधिवत रूप से जागरण की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का जागरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर मां भगवती के दरबार में भक्ति की रसधारा बहाएंगे। जागरण में मुख्य कलाकारों के रूप में श्री राम कुमार लक्खा (टी-सीरीज गायक), मनीषा रावत, नीलम, गज्जू योगी और अशोक भार्गव अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

जागरण के दौरान आगरा के प्रसिद्ध दरबार निर्माता द्वारा भव्य मां भगवती दरबार तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही आकर्षक और भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने आयोजन की सफलता की कामना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमल किशोर वार्ष्णेय, धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, तरुण सेठ, सौरभ जैन, विनय उपाध्याय, मोहन दत्त शर्मा, विशाल जायसवाल, कुशल जैन, कल्पेश जैन, नितेश भारद्वाज और कपिल सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती के विशाल जागरण में सहभागिता करने का आह्वान किया।

Previous News

गोविंद नगर पुलिस की कार्रवाई, 215 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति