मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 215 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा 34 पैकेट में रखा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनि देव मंदिर की बाउंड्री के पास पेड़ के नीचे, डीग गेट चौकी क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र छोटेलाल, निवासी बढ़ौली, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़, हाल निवासी मल्लपुरा, थाना गोविंद नगर, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 215 ग्राम गांजा (34 पैकेट) बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गोविंद नगर में मु0अ0सं0 401/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को 03 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:12 बजे गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय वर्मा, उपनिरीक्षक अंकुर चौहान, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।